Ram Mandir: 'गरुड़ देव' ने लगाई रामलला की मूर्ति की परिक्रमा, भक्तों ने देखकर जोड़े हाथ

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 04:31 PM (IST)

Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इसी बीच अब एक गरुड़ पक्षी भी मंदिर में अपनी हाजिरी लगाने पहुंच गया। पक्षी मंदिर में प्रवेश कर परिक्रमा करने लगा। जिसके बाद लोग इसे रामायण के 'गरुड़ देव' से जोड़कर देख रहे हैं। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।


बता दें कि  गरुड़ पक्षी के परिक्रमा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पक्षी को मंदिर के आसपास और अंदर गर्भगृह में उड़ते हुए देखा गया। पक्षी राम दरबार में रामलला की परिक्रमा कर रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है। जानकारी के मुताबिक, यह बाज पक्षी था जो गरुड़ देव की प्रजाति का था। इस पक्षी ने पहले गूढ़ी मंडप में चक्कर लगाया और फिर रामलला के गर्भगृह में प्रवेश कर गया। हालांकि कुछ ही समय बाद वो वहां से निकल गया।

 

यह भी पढ़ेंः UP Crime: 200 रुपये उधार न लौटाने पर जीजा ने की साले की हत्या, पेट में चाकू घोंप कर उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर उधार लिए 200 रुपये वापस नहीं लौटाने पर एक जीजा ने साले के पेट में मुर्गा काटने वाला चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ेंः Road Accident: शादी के तीन घंटे बाद उजड़ गया दुल्हन का सुहाग, सड़क हादसे में हुई दूल्हे की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की तीन घंटे पहले ही शादी हुई थी और उसकी दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। इस एक हादसे ने दो परिवारों की सारी खुशियां छीन ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।

 


 

Content Editor

Pooja Gill