Ram Mandir Holi: प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पहली होली मना रहे रामलला, गुलाबी पोशाक में लग रहे हैं बेहद आकर्षित

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 10:01 AM (IST)

Ram Lalla's Holi 2024: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज रामलला पहली होली मना रहे है। उनकी मनमोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। रामलला को गुलाबी पोशाक पहनाई गई है, उनके माथे पर गुलाल लगाया गया है। फूलों से सजी हुए रामलला बेहद आकर्षित लग रहे है। श्रीरामलला इस बार कचनार के फूलों से बने गुलाल से होली खेल रहे है।


बता दें कि आज देशभर में होली का पर्व मनाया जा रहा है। धर्मनगरी अयोध्या में भी लोग धूमधाम से होली मना रहे है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज रामलला की पहली होली है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है और रामलला के दर्शन कर रहे है। कल रविवार को भी भारी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन किए।हर कोई होली के साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के रंग और उत्साह से भरा है। इसीलिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस बार की होली के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। उधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला के लिए खास हर्बल गुलाल भेजा है। यह गुलाल कचनार के फूलों से बनाया गया है।

यह भी पढ़ेंः Holi 2024: CM Yogi ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई, कहा- 'सभी का जीवन खुशियों के विविध रंगों से परिपूर्ण हो'


अयोध्या का राज्य वृक्ष माना जाता था कचनार 
एक किंवदंती के अनुसार कचनार को त्रेता युग में अयोध्या का राज्य वृक्ष माना जाता था। विरासत को सम्मान देने के भाव के साथ वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनबीआरआई) के वैज्ञानिकों ने कचनार के फूलों से बने गुलाल को खास तौर पर तैयार किया है। यही नहीं, वैज्ञानिकों ने गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर के चढ़ाए हुए फूलों से भी हर्बल गुलाल तैयार किया है। फूलों से बने इस हर्बल गुलाल से रामलला आज होली खेलेंगे। 

Content Editor

Pooja Gill