पैरोल पर जेल से बाहर आए राम रहीम ने तलवार से काटा केक, मिलने के लिए पहुंची मुंहबोली बेटी हनीप्रीत

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 03:58 PM (IST)

लखनऊः पैरोल पर 5 साल के बाद जेल से बाहर आया हत्या और दुष्कर्म का दोषी डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) सोमवार को बागपत (Baghpat) पहुंचा है। जहां पर उसने शाह सतनाम के अवतार माह में तलवार से केक काटा और सफाई महाअभियान चलाया। जिसमें राम रहीम ने डेरे के अंदर झाड़ू लगाकर अपने अनुयायियों को स्वच्छता का संदेश दिया। राम रहीम के साथ इस दौरान उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा (Honeypreet) भी मौजूद थी। इसका पूरा वीडियो भी सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है।

 
बता दें कि जनवरी माह में डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह सतनाम महाराज के जन्म को अवतार माह के रूप में मनाया जा रहा है। जेल जाने के बाद गुरमीत सिंह को पांच साल तक अवतार माह मनाने का मौका नहीं मिला। 21 जनवरी को वह आश्रम बरनावा पहुंचा तो गुरमीत सिंह ने खुशी में केक काटकर खुशियां मनाई और अनुयायियों को अवतार माह की शुभकामनाएं भी दी।

यह भी पढ़ेंः Ramcharitmanas पर विवादित बयान देने के बाद चौतरफा घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य, मंदिर प्रवेश पर रोक के लगे पोस्टर

इस दौरान उसने सफाई अभियान चलाया। ये अभियान आज पूरे हरियाणा प्रदेश में उनके अनुयायी अलग-अलग शहरों में चलाएंगे। जिसमें हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाबा के हजारों अनुयायियों ने उनका ऑनलाइन मैसेज/ संदेश भी सुना और इस सफाई महाअभियान का हिस्सा भी बने।



राम रहीम ने अपने अनुयायियों को दिए दिशा निर्देश
इस सफाई अभियान को शुरू करने के दौरान राम रहीम ने अपने अनुयायियों को दिशा निर्देश दिए। उसके अनुयायियों का भी आश्रम पर लगातार तांता लगा हुआ है। जिस कारण जिला प्रशासन व एलआईयू विभाग (LIU Department) ने भी गेट के बाहर सख्त पहरा लगा रखा है। राम रहीम की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस दौरान आश्रम में जाने वाले सभी अनुयायियों को या सेवादारों को सीसीटीवी की निगरानी में चैकिंग के बाद ही अंदर डेरे में प्रवेश दिया जा रहा है।

Content Editor

Pooja Gill