अयोध्या से निकली राम की बारात, बैंड की थाप पर जमकर नाचे बाराती

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 01:53 PM (IST)

अयोध्या: यूपी के अयोध्या से राम जानकी विवाह उत्सव की धूम दिखाई दे रही है। सुबह सवेरे बाराती राम की बारात में जाने के लिए गाडिय़ों में लोग बैठ रहे हैं। जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं और इन सबके बीच राम मंदिर का सांकेतिक मॉडल भी राम बरात में साथ जा रहा है। जिसमें भगवान राम आसीन होंगे और जनकपुर की ओर माता जानकी से विवाह के लिए रवाना हो रहे हैं।

 


साधु-संत हों या अयोध्या के अन्य लोग सभी राम बरात में जाने को लेकर उत्सुक और हर्षित हैं। आपको बता दें कि यह बारात अंबेडकरनगर, आजमगढ़ से होते हुए बिहार के सीतामढ़ी समेत कई स्थानों पर रुकती हुई जनकपुर पहुंचेगी।

जहां दशरथ मंदिर में 1 दिसंबर को श्री राम और माता जानकी का भव्य विवाह उत्सव होगा। जिसमें भारत और नेपाल के कई बड़ी मशहूर हस्तियां भाग लेंगी। इसी दिन भारत और नेपाल के 108 जोड़ों का भी विवाह होगा। विवाह की रस्म पूरे पारंपरिक अंदाज में जनकपुर में होगी। सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर को लेकर आए फैसले ने राम बारात का उत्साह और बढ़ा दिया है।
 

Ajay kumar