लाखों हिंदुओं के मन में बसे प्रस्तावित मॉडल के आधार पर होगा राममंदिर का निर्माणः स्वामी वासुदेवानंद

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 02:56 PM (IST)

अयोध्याः श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी के जन्मदिवस के अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य व ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज बुधवार को रामलला की नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से  मुलाकात की और उन्हें  जन्मदिवस की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रस्तावित राममंदिर मॉडल लाखों हिंदुओं के मन में बसा हुआ है। इसलिए उसी आधार पर राममंदिर का निर्माण भी होगा।

इसके साथ ही उन्होंने विश्व का सबसे ऊंचा राम मंदिर बनाने की संतों की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रामलला छोटे ही हैं इसलिए उनका मंदिर भी छोटा बनेगा। वहीं विशाल राम मंदिर मंदिर की मांग करने वाले स्वयं विशालता की बताएं परिभाषा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर परिसर को अति भव्यतम रूप प्रदान किया जाएगा। राम मंदिर स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना होगा। उन्होंने कहा कि बात रही मंदिर की ऊंचाई को लेकर प्रश्न खड़ा करने वालों पर तो 500 वर्षों का संघर्ष राम मंदिर के लिए किया गया उन्हें अपनी महत्वाकांक्षा पर नियंत्रण रखना चाहिए। मांग करने वाले हमें बताएं कहां मिलेगा संगमरमर।

उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी जल्दी राम मंदिर निर्माण चाहती है। बेहतर होगा कि भाजपा की सरकार रहते ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो जाए। बता दें  कि वासुदेवानंद सरस्वती राम जन्मभूमि में राम लला की आरती भी करेंगे और राम लला का दर्शन कर राम मंदिर के निर्माण कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके साथ ही वह समतलीकरण का जायजा भी लेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Author

Moulshree Tripathi