रामगोपाल का दावा, चौथे चरण तक हासिल कर लेंगे बहुमत, कहा- बली का बकरा बने SP सिंह बघेल

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 09:47 AM (IST)

सैफई: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण आज हो जारी है। 16 जिलों के 59 सीटों पर मतदान किय़ा जा रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के चौथे चरण तक हम बहुमत हासिल कर लेंगे।

बाकी चरणों के चुनाव में जीती गई सीटें ज्यादा होंगी। करहल से इनको कोई उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा था इसलिए आखिरी समय में बली का बकरा बनाने एस. पी. सिंह बघेल को भेजा गया है। इस बार ऐसा लग रहा है कि लोग सिर्फ अखिलेश यादव का चेहरा देखकर वोट दे रहे हैं। 

Content Writer

Imran