राम मंदिर परिसर में बनेगा रामकथा कुंज, पुत्रेष्ठी यज्ञ से लेकर राम रावण युद्ध तक... निहार सकेंगे भक्त

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 06:42 PM (IST)

अयोध्या (संजीव आजाद) : अयोध्या में वर्षों लम्बे इंतजार के बाद तेजी से राम मंदिर निर्माण कार्य जारी है, मंदिर का करीब 60 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 2024 के जनवरी में मंदिर में प्रभु श्री राम विराजमान भी हो जाएंगे। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे मंदिर परिसर में बनने वाले राम कथा कुंज में मूर्तियों के द्वारा राम चरित मानस के अनुसार पुत्रेष्ठि यज्ञ से लेकर लंका विजय के बाद अयोध्या राज्याभिषेक तक का प्रसंग भक्तों के आकर्षण का केंद्र होगा।

मूर्तियां निर्माण तेज गति से
आपको बता दें कि वर्तमान समय में अयोध्या के राम मंदिर में राम कथा कुंज में लगने वाली मूर्तियां बनाई जा रही है। इन मूर्तियों का काम तेजी से हो रहा है। यह मूर्तियां सीमेंट, सरिया और कंक्रीट के मिश्रण से बनाई जा रही है। इन मूर्तियों को इस तरह बनाया जा रहा है कि यह श्री राम के जीवन काल के आरंभ से लेकर राज्याभिषेक तक के सभी प्रमुख पहलुओं का एहसास कराए और उसको जीवंत बनाये। इसमें महाराज दशरथ के पुत्रेष्ठी यज्ञ से लेकर, राम लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के जन्म, शिक्षा, वन गमन, सुपर्णखा संवाद, श्री राम रावण युद्ध समेत सारे पहलुओं को मूर्तिकला के माध्यम से दर्शाया गया है।

सवा सौ प्रसंगों पर आधारित बनाई जा रही मूर्तियों
रामसेवक पुरम में बनाई जा रही मूर्तियों की बात करें तो राम जन्मभूमि मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए 67 एकड़ की परिधि में श्री राम के जीवन से पर आधारित लगभग सवा सौ प्रसंगों पर आधारित मूर्तियों को बनाई जा रही हैं। इन मूर्तियों के माध्यम से राम चरित मानस के अनुसार श्रीराम के आदर्शों से भक्तों को रूबरू कराया जाएगा। अब अयोध्या आने वाले श्रद्धालु रामलला के दर्शन के साथ-साथ निर्माणाधीन राम कथा कुंज कार्यशाला देखने भी आ रहे है। राम मंदिर निर्माण कार्य को तेज गति से बनता देख भक्त प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। 

Content Editor

Prashant Tiwari