रामपुर उपचुनाव : पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पत्नी संग किया मतदान, बोले लड़ाई व्यक्ति से नहीं विचारधारा से

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 02:55 PM (IST)

रामपुर (रविशंकर) : कद्दावर भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज रामपुर में हो रहे उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नकवी सुबह ही अपनी पत्नी के साथ चुनाव में वोट देने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने मतदान करने के बाद सपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं बल्कि विचारधारा से है। अब्दुल के वोट के सौदागरों ने उसे सिर्फ लूटा है। उसे दिया कुछ नहीं है। अब्दुल अब जाग चुका है और अपने वोट का हिसाब मांग रहा है।    

पत्नी संग दिया वोट
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज रामपुर में हो रहे उपचुनाव में अपनी पत्नी सीमा नकवी के साथ दनियापुर स्थित बूथ नंबर 374 पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के जीतने की घोषणा करते हु कहा कि आज रामपुर एक परिवार से मुक्त हो विकास के दौड़ में शामिल हो जाएगा। यूपी के साथ ही केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वह कार्य भी कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं बल्कि विचारधारा से है।

हमारी सरकार सभी लोगों की
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार समावेशी सरकार है। हम लोग जनता के सभी वर्गों के लिए काम करते है। मैं पहले भी कई दफा कह चुका हूं और अभी भी कहता हूं की शेर की तस्वीर पर निशाना लगाकर कोई तीरंदाज नहीं बनता। अगर उन्होंने काम किया होता और जबान पर लगाम लगा कर रखा होता तो आज वोट के लिए ऐसे इमोशनल ड्रामा न करने पड़ते।    
 

Content Editor

Prashant Tiwari