रामपुर: दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को दिया तलाक

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 03:05 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक बार फिर दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग लगातार विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते रहे। जिसके बाद पति ने तीन तलाक देकर अपनी पत्नी को आजाद कर दिया। वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति सहित परिवार के 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही अपने बच्चे के हक को लेकर सराकर से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी मुताबिक कोतवाली टांडा क्षेत्र के नगर मोहल्ला निवासी एक महिला का विवाह भब्बलपुरी निवासी मोहम्मद रियाज के साथ 7 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग करते थे। जिसकी बजह से एक साल बाद से झगड़ा होना शुरू हो गया था। विवाहिता के साथ सादी के बाद से ही मारपीट भी की जाती थी। ससुराल पक्ष के लोग बिना दहेज के पीड़ित महिला को ले जाने को तैयार नहीं थे। उसी समय से पति द्वारा तीन तलाक की धमकी भी दी जा रहीं थी। दोनों पक्षों की पंचायत में यह भी तय हुआ था कि पति रियाज अपनी पत्नी को न तो तलाक देगा और न ही तंगहाल रखेगा साथ ही घर से भी नहीं निकालेगा। इसके बाद भी पति द्वारा ऐसा करने पर 1 लाख रुपया जुर्माना भरना पड़ेगा।

परिवार के 7 लोंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
तत्पश्चात भी कोई सुधार नहीं होने पर विवाहिता ने ससुराल के लोगों पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दहेज की मांग ससुराल वालों की तरफ से हमेशा होती रही है। जो कि वर्ष 2014 में ही दहेज में 50 हजार रुपये न लाने पर घर से निकाल दिया था। 26 नवंबर को दहेज की मांग दोहराते हुए  पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर अपनी जिंदगी से आजाद कर दिया। वहीं अन्य लोगों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति मोहम्मद रियाज, ससुर वहीद, सास साबरी, देबर जसीम, नन्द महनाज, ननदोई इरफान, रुकैया सहित 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला की शिकायत है कि उसके ससुराली जन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। साथ ही उसके पति ने उसे तलाक दे दिया है। सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर थाना टांड़ा में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना के दौरान जो साक्ष्य मिल जाएगें उन साक्ष्यों के आधार पर अति शीघ्र ही रिपोर्ट मा. न्यायालय को पेश कर दिए जाएगें।

 

Ajay kumar