Rampur News: रात के अंधेरे में नग्न अवस्था में घूम रही महिला CCTV में हुई कैद, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Feb 01, 2023 - 04:09 PM (IST)

रामपुर (रवि शंकर): उत्तर प्रदेश में रामपुर (Rampur) जिले के मिलक नगर में कुछ दिनों से नग्न अवस्था में बाल खोलकर एक महिला रात के अंधेरे में घूमती नजर आ रही है। जोकि लोगों के घरों पर जाकर डोर बेल बजाती है, जिसकी तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

ये भी पढ़े...
उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर लड़ेंगे BMC चुनाव, ओम प्रकाश राजभर ने किया नए गठबंधन का एलान
ऑनलाइन क्लास ले रहे शिक्षक की बेरहमी से हत्या, मोबाइल में कैद हुई हत्या की वारदात




जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें कि जिले के मिलक नगर की गलियों में एक महिला अपने बाल खोलकर नग्न अवस्था में गलियों में घूमती नजर आ रही है। जो रात के 1 से 2 बजे के बीच मकानों की डोर बेल बजाकर दरवाजा खोलने के लिए कहती है। वहीं, अब उस महिला की तस्वीर मकान के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि महिला नग्न अवस्था में है।

इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों के जेहन में यह सवाल है कि आखिर यह महिला ऐसा क्यों कर रही है और लोगों के घर जाकर डोर बेल बजाने का क्या मकसद है। हालांकि इस पूरे मामले की जानकारी में रामपुर पुलिस समेत मिलक पुलिस की पूरी टीम जुटी है।

ये भी पढ़े...
बजट 2023 पर मायावती की प्रतिक्रिया, बोलीं- बजट पार्टी से ज्यादा देश के लिए हो तो बेहतर




क्या कहती है पुलिस?
इस मामले में जानकारी देते हुए मिलक थाना के CO रवि खोकर ने बताया कि मिलक नगर में एक महिला नग्न अवस्था में घूमती CCTV कैमरे में दिखाई दे रही है। हालांकि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर यह महिला किसी के दरवाजे पर जाती है तो वह व्यक्ति इस महिला को पहले तो कपड़े पहना दे। कोई भी महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और तत्काल इस बात की सूचना पुलिस को दे।  

Content Editor

Harman Kaur