रामपुर: पति को बंधक बना कर महिला से रेप, आराेपी फरार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 28, 2020 - 05:02 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में एक दंपति के साथ तमंचे के बल पर लूटपाट के बाद पति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात टांडा कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार देर शाम बाइक सवार दंपति के साथ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। महिला ने बताया कि बदमाशों ने पहले लूटपाट की उसके बाद पति को बंधक बना लिया। पत्नी को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।  पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। महिला का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

सूत्रों से पता चल है कि टांडा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर बाइक से घर लौट रहा था।  रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया गया।  तमंचे के बल पर लूटपाट की पत्नी के गहने, मोबाइल व 10 हजार रुपए लूट लिए गए हैं।  इसके बाद एक बदमाश ने पति को बंधक बना लिया, जबकि दूसरा महिला को जंगल में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिय।  पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

 वहीं एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को यूपी 112 को एक सूचना मिली की एक लूट की वारदात हुई है।  पुलिस ने बताया कि बाइक सवार पति-पत्नी से जेवरात, मोबाइल और रुपए लूट लिए गए। इसके बाद फिर पता चला कि एक बदमाश ने पत्नी के साथ दुष्कर्म भी किया।  पति के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।  मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस थाने की टीम आरोपियों को पकडऩे में जुटी हुई है। 

Ajay kumar