प्रदेश का नंबर वन जिला बनेगा रामपुर, यहां के कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए इसे बर्बाद किया: जितिन
punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 07:10 PM (IST)

रामपुरः वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी। यह ऐतिहासिक जीत होगी। जिसके बाद हमारा वायदा है कि रामपुर को आधारभूत सुविधाओं के लिहाज से उत्तर प्रदेश का नंबर वन जिला बनाकर दिया जाएगा।
भाजपा प्रत्याशी के कृष्णा विहार कालोनी स्थित चुनाव कार्यालय पर प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद शामिल हुए। कहा कि एक समय था जब रामपुर को उद्योगों की नगरी कहा जाता था। रामपुर के कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ की खातिर उद्योगों को बर्बाद कर दिया। यहां के युवाओं के हाथों से रोजगार छीन लिया। भाजपा सरकार बनने के बाद युवाओं के रोजगार, गरीबों के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में पहले भी कई सरकारें रही, लेकिन रामपुर के विकास के लिए कुछ नहीं किया। सिर्फ यहां के नेताओं ने अपना विकास किया यहाँ किया गया। जिसमें बतौर मुख्य तुगलकी शासन हुआ करता था।
कहा कि वह जमाने लद गए हैं जब कोई बाहुबल के नाम पर लोगों को डरा धमकाकर वोट लेते थे। ये योगी सरकार है, यहां बड़े-बड़े बाहुबली बिल में घुस गए है। यह बहारी प्रत्याशी है, यहां की जनता ही इसे बाहर का रास्ता दिखाएगी। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि पिछले चुनाव में जो परिणाम आए थे। वहीं परिणाम फिर से आएगा। जो कभी नहीं हुआ वह अब हो रहा है।