रमजानः सहारनपुर जेल के 390 बंदी रोज रख रहे हैं रोजा

punjabkesari.in Monday, May 13, 2019 - 04:28 PM (IST)

 

सहारनपुरः रमजान के पाक महीने में उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिला जेल के 390 बंदी रोजा रख रहे हैं और पांचों वक्त की नमाज भी अपनी बैरकों में अदा कर रहे हैं। जेल अधीक्षक डा. वीरेश शर्मा ने सोमवार को जिला जेल में 390 बंदियों में से 363 पुरूष और 27 महिलाएं हैं। जो सभी इस्लाम धर्म की परंपराओं और नियम कायदे के अनुसार रोजे रख रहे हैं।

जेल प्रशासन ने इनके लिए खास प्रबंध किए हैं। सुबह को रोजेदारों के लिए सहरी और शाम को रोजा खुलने के वक्त इफ्तारी का जेल प्रशासन पूरा ख्याल रखता है। सुबह सहरी के वक्त रोजेदारों के लिए चाय, फल और अन्य खाने की व्यवस्था की जाती हैं और शाम को इफ्तारी के वक्त रोजेदारों को खाना, फल और अन्य पोष्टिक आहार मुहैया कराया जाता हैं।

नमाज के बाद सभी कैदी अपने गुनाहों से तौबा करते है वहीं देश में शांति और भाईचारे की दुवाएं भी मांगते हैं। जिले की देवबंद उपकारागार में प्रशासन रोजा रखने वाले बंदियों को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करा रहा है।

Tamanna Bhardwaj