4 वर्षीय मासूम बच्ची से युवक ने की दरिंदगी, हालत गंभीर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 12:41 PM (IST)

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश में आए दिन मासूम बच्चियों से दरिंदगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला ताजा मामला बुलंदशहर का है। जहां एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला अनूपशहर क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली बच्ची को पड़ोस के रहने वाला युवक चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से ले गया। उसने सुनसान जगह पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े चले आए। वहीं आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने बच्ची को महिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बच्ची के परिजनों ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Tamanna Bhardwaj