5 वर्षीय मासूम से 35 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 04:54 PM (IST)

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ 35 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

मामला थाना पचदेवरा इलाके का है। यहां की रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची अपने पिता को खाना देने के लिए गई थी, लेकिन वह काफी देर तक घर वापस नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढने लग गए। दरअसल, गांव का ही रहने वाला युवक बच्ची को उठा कर सुनसान जगह ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वहीं बच्चे को ढूंढते हुए लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 

Tamanna Bhardwaj