शर्मनाक: उत्तर प्रदेश में 2 महिलाओं का बलात्कार, वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 10:33 AM (IST)

मुजफ्फरनगर(उप्र): उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने 2 महिलाओं का कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी पत्नी ने घटना का वीडियो बना कर पीड़िताओं को मानव तस्करी के लिए ब्लैकमेल किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, 22-23 वर्षीय युवतियों को न्यू मंडी इलाके में बंधक बनाया गया जहां आरोपी संजय लोहान ने उनका कथित बलात्कार किया। संजय की पत्नी रीता लोहान ने घटना का एक वीडियो बनाया और पीड़िताओं को ब्लैकमेल किया।

अधिकारी ने बताया कि महिलाओं ने आरोप लगाया कि वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया जिसके बाद अन्य व्यक्तियों ने उनका बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Anil Kapoor