Ballia News: शादी का झांसा देकर दलित किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2023 - 11:10 PM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बलिया (Ballia) जिले के नरही थाना क्षेत्र में 15 साल की दलित किशोरी (Dalit girl) को शादी (Marriage) का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार (Rape) करने के आरोप में एक युवक (Youth) को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें-अब मजनुओं की खैर नहीं! भदोही में बालिकाएं मार्शल आर्ट की तरफ तेजी से आकर्षित


पुलिस उपाधीक्षक (सदर) अशोक मिश्र ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर नरही थाना क्षेत्र की रहने वाली दलित किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में पड़ोसी गांव के एक युवक के खिलाफ सोमवार की रात प्राथमिकी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें-VIDEO: Atiq और Ashraf की हत्या के पीछे गैंगस्टर Sundar Bhati का हाथ?, जाने कैसे जुड़ रहे तार


उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉस्को कानून, एससी/एसटी कानून में मामला दर्ज किया गया है। मिश्र ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Content Writer

Mamta Yadav