मुजफ्फरनगर में किशोरी से बलात्कार, दरिंदे ने परिवारीजनों को बेहोश कर घटना को दिया अंजाम

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 01:29 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाले मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी के साथ युवक ने उसके ही आवास पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम को दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार को जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़की के आवास पर हुई। आरोपी की पहचान मुन्ना के रूप में की गयी है, जो फरार है।

पुलिस ने बताया कि मुन्ना किशोरी का पारिवारिक मित्र है, इसलिए वह आमतौर पर उसके घर आया करता था। उन्होंने बताया कि मुन्ना ने रविवार को परिवार के सभी सदस्यों के पेय में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे पीने के बाद परिवार के अन्य सदस्य बेहोश हो गए और फिर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Content Writer

Umakant yadav