4 महीने से कर रहा था RAPE, पीड़िता ने दी एेसी सजा जो उम्रभर रहेगी याद

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2017 - 07:02 PM (IST)

मैनपुरी(शिवकुमार पाल): उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में गन प्वाईंट पर लड़की के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। जहां पर आरोपी 4 महीने तक लड़की को डरा-धमका कर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। डर का मारे पीड़िता ने परिजनों को भी इस मामले में नहीं बताया। आरोपी तमंचा दिखा लड़की और उसके परिजनों को मार डालने की धमकी देता था।

जानकारी के अनुसार मामला थाना एलाऊ इलाके के बखतपुर गांव का है। यहां की निवासी एक लड़की के साथ गांव के ही रहने वाले युवक उमेश ने 4 महीने तक रेप किया। शिकायत करने पर आरोपी पीड़िता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी की धमकी के बाद पीड़िता ने यह बात किसी को भी नहीं बताई। पीड़िता जब भी शौच या किसी का के लिए खेतों में जाती थी तो आरोपी उसका पीछा कर बंदूक दिखा उसके साथ बलात्कार करता था।

आरोपी के बार-बार एेसा करने से पीड़िता बहुत परेशान हो चुकी थी। अब उसने आरोपी को सबक सिखाने की ठान ली थी। उसने इस बात का फैसला कर लिया था कि वह आरोपी उमेश को एेसा सबक सिखाएगी की वह कभी भी किसी दूसरे के साथ एेसी दरिंदगी नहीं कर पाएगा।

शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही लड़की को बेज्जत होने के साथ-साथ घर वालों की सुरक्षा का डर भी सता रहा था। लिहाजा लड़की योजनाबद्ध तरीके से ब्लेड लेकर आरोपी के बताए स्थान पर पहुंच गई। जैसे ही दरिंदे उमेश ने बलात्कार की कोशिश की पीड़िता ने उसके गुप्तांग पर ब्लेड से प्रहार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर आरोपी के परिवार के लोग उसे लेकर फरार हो गए, पुलिस ने पीड़ित लड़की की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।