योगी राज में सुरक्षित नहीं महिलाएं! खेत में काम करने गई महिला से रेप

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 01:39 PM (IST)

हाथरसः उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हाथरस का है। जहां घास काटने आई दलित महिला को खेत में मालिक ने बुरी नियत से दबोच लिया और महिला से दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता महिला को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया है।

मामला थाना हसायन क्षेत्र के गांव गिरधरपुर का है। यहां खेत में घास काटने आई एक दलित महिला को दबंग खेत मालिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद लोकलाज के चलते महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया।

महिला का कहना है कि उसने शर्म के मारे दो दिन तक अपने पति को भी यह बात नहीं बताई, लेकिन आज आरोपी उसके घर आ गया और मजदूरी करने के लिए खेत पर चलने की कहने लगा। मना करने पर उसने उसके साथ बदसलूकी तथा अश्लील हरकत भी की। जिसके बाद उसने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

इस मामले में एएसपी का कहना है कि पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Tamanna Bhardwaj