यूपी में दरिंदे बेखाैफ, कानपुर में घर में घुसकर 45 वर्षीय महिला से रेप

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 07:28 PM (IST)

कानपुर (उत्तर प्रदेश): कानपुर जिले के बिधनू थाना क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय एक महिला ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार करने की शिकायत दर्ज करायी है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 22/23 सितम्बर की दरम्यानी रात दो नकाबपोश छत के दरवाजे से उसके घर में घुस आये और उसके कमरे आकर उसके साथ बलात्कार किया। शिकायत के अनुसार, महिला की चीख सुनकर जागे उसके बेटों ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Ajay kumar