Lucknow: पत‍ि-पत्‍नी के झगड़े का तीसरे ने उठाया फायदा, मदद के बहाने से होटल ले जाकर किया रेप

punjabkesari.in Tuesday, Sep 20, 2022 - 04:56 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां स्कार्पियो सवार युवक एक महिला को अपने साथ होटल ले गया और बंदूक दिखा कर बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं,  विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें कि मामला हुसड़िया चौराहे का है। जहां हुसड़िया चौराहे पर स्कार्पियो सवार संदीप यादव एक महिला को मदद के बहाने से होटल में ले गया। होटल में उसने महिला को असलहा दिखाकर बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। दरअसल पीड़ित महिला का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसका कोर्ट में आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान एक दिन महिला की मुलाकात संदीप से हुई और उसने पीड़िता को अपना मोबाइल नंबर भी दिया। इसके बाद से दोनों की बात होने लगी और उसने महिला को आक्षवासन दिलाया की उसके परिचित के एक अच्छे अधिवक्ता हैं। जिससे वह कम खर्च केस लड़ने में मदद दिलवाएंगा।

मदद के बहाने से होटल ले जाकर किया रेप - पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि संदीप ने शनिवार को हुसड़िया चौराहे पर उसे मिलने के लिए बुलाया था। संदीप ने कहा कि वकील से बात हो गई है वह आज मिलेंगे। इसके बाद संदीप के बुलाने पर शाम को हुसड़िया चौराहे पर पहुंची तो संदीप उसे स्कॉर्पियो में बैठाकर विभूतिखंड इलाके में स्थित एक होटल में ले गया। पीड़िता ने आगे बताया कि जब उसने होटल से जाने से मना किया तो संदीप ने कहा कि वकील यही आने वाले हैं। जिसके बाद संदीप होटल के रिसेप्शन पर एंट्री कराई और उसे कमरे में लेकर चला गया। जहां उसने पीड़ित महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। वहीं, जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी संदीप ने पीड़िता को बंदूक दिखाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद वह पीड़िता को स्कॉर्पियो में बैठा के पत्रकारपुरम चौराहे पर छोड़कर चला गया।

क्या कहती है पुलिस?
इस मामले में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर डा. आशीष मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए होटल और हुसड़िया चौराहे के आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया लिया गया है।

Content Editor

Harman Kaur