सपा गठबंधन में रार! महान दल के गठबंधन तोड़ने के बाद ओमप्रकाश राजभर भी हुए नाराज

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 05:36 PM (IST)

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से समाजवादी पार्टी में घमासान जारी है। जिसके चलते महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव से पहले हुए गठबंधन को तोड़ दिया। वहीं दुसरी तरफ सपा सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने भी अखिलेश से नाराजगी जताई है।

बताया जा रहा है कि इस नाराजगी की वजह अरविंद राजभर को यूपी विधान परिषद का टिकट नहीं दिया जाना बताया जा रहा है। राजभर अपने बेटे के लिए विधान परिषद का टिकट चाहते थे, लेकिन सपा प्रमुख ने उनको टिकट नहीं दिया है। इसके बाद वह नाराज हो गए हैं। इस बीच अरविंद राजभर ने सपा पर गठबंधन में खुद की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इसके साथ उन्‍होंने कहा कि अगर सपा ने अपने एक सहयोगी को राज्यसभा भेजा, तो सुभासपा को विधान परिषद भेजना चाहिए था, लेकिन उन्‍होंने ऐसा नहीं किया।

उधर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने ट्वीट किया। उन्‍होंने लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज का फैसला निश्चित ही हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निराश करने वाला है। एक सहयोगी 38 सीट लड़कर 8 सीट जीतते है तो उन्हें राज्यसभा, लेकिन हमें वहां कोई ऐतराज नहीं। जब हम 16 सीट लड़कर 6 जीतते हैं तो हमारी उपेक्षा, ऐसा क्यों?’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static