जरुरी सूचना: 60 हजार वाहन स्वामियों का राशन कार्ड की सूची से कटेगा नाम

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 03:52 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के 60 हजार वाहन स्वामियों के राशन कार्ड का सत्यापन शासन से मिले निर्देशों के अनुसार कराया जायेगा तथा उनका नाम राशन कार्ड सूची से काट दिया जायेगा। जिलापूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि जिले मे चार लाख 45 हजार राशन कार्ड धारक है। शासन से निर्देश प्राप्त हुआ है कि जिन लाभार्थियों के पास चार पहिया वाहन है उनको अपात्र कर दिया जाए उनकी जगह पर पात्र लोगों का नाम जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि एआरटीओ ने 60 हजार चार पहिया वाहनों की सूची उपलब्ध करायी गई है जिसका सत्यापन कराया जायेगा। सूची से मिलान करने के बाद अगर 4 पहिया वाहन स्वामी राशन कार्ड धारक है तो तत्काल उसे निरस्त कर दिया जायेगा। मिश्रा ने एक सवाल का जबाब देते हुए कहा कि दो पहिया वाहन स्वामियों का नाम नहीं कटेगा वे पात्र की सूची मेें आते है। आयकर विभाग से भी सूची मांगी गई है अगर कार्ड धारक करदाता है तो उसका भी नाम निरस्त कर दिया जायेगा। 

Tamanna Bhardwaj