रवि किशन ने भोजपुरी को संविधान में शामिल करने की उठाई मांग, कहा- PM मोदी को पसंद

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 02:21 PM (IST)

गोरखपुरः भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार एवं बीजेपी सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भोजपुरी बहुत पसंद हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब भी यूपी-बिहार के दौरे पर जाते है तो वो भोजपुरी बोलते है। क्योकि पीएम मोदी का भोजपुरी समाज से खास लगाव है। रवि किशन कहते हैं कि ई समाज मोदी का दीवाना है।

रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए आज संसद में प्राइवेट मेंबर बिल पेश करेंगे। मैं लगातार कोशिश कर रहा हूं कि भोजपुरी भाषा को और भोजपुरी भाषी लोगों को वह सम्मान मिले।

उन्होंने कहा कि अगर महादेव की कृपा रही तो भोजपुरी भाषा को हम लोग आठवीं अनुसूची में शामिल करा लेंगे। उन्होंने कहा कि आज भोजपुरी भाषा पूरी दुनिया में बोली जाती है।

Tamanna Bhardwaj