हिला कर रख देखी इस प्रवासी मजदूर की कहानी, 14 दिन का सफर तय कर घर की चौखट पर तोड़ा दम

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2020 - 12:02 PM (IST)

लखनऊः लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की क्या हालत हुई है, इससे सब लोग भलिभांति परिचित हैं। लाख मजबूरियों को पार कर पैदल घर पहुंचने वाले हर एक प्रवासी की दर्द भरी कहानी एक से बढ़कर एक है। इन्हीं सब में से एक यूपी के सलमान से तो किस्मत ने मुंह ही फेर लिया। 

दरअसल, 23 साल का सलमान खान एक कांट्रेक्टर के अंडर मज़दूरी करता था। लॉकडाउन के बाद उसने अपने 10 अन्य साथियों के साथ पैदल ही घर लौटने का फ़ैसला लिया। खान ने बेंगलुरु से उत्तर प्रदेश के गोंडा का सफ़र पैदल चलकर 2000 हज़ार किलोमीटर तक सफ़र तय किया था। यहां-वहां से पुलिस की लाठियों से बचते हुए उसने करीब 12 दिन बाद घर पहुंचा। वह अपने घर पहुंच भी गया और अपनी मां को गले भी लगा लिया। मगर इस थकान और धूल भरे सफ़र के चलते वह नहाने के लिए मैदान में गया, जहां एक सांप ने उसे काट लिया और जिसके चलते सलमान की मौत हो गई। 

इस बारे में सलमान के साथ पैदल आने वाले उसके साथियों ने बताया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की पुलिस को चकमा दिया ताकि उनसे बचकर अपने घर की ओर निकल पाए। 12 मई को शुरू हुआ यह सफर 26 मई की शाम को ख़त्म हुआ। सलमान पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। 50 साल की उसकी मां बिस्तर पकड़ चुकी है। 

Tamanna Bhardwaj