MLC चुनाव में जीत से उत्साहित राजा भैया पहुंचे लखनऊ, BJP से निष्कासित यशवंत सिंह से की मुलाकात

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 06:03 PM (IST)

लखनऊ: प्रतापगढ़ की कुंडा विधान सभा से बाहुबली विधायक और  जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उफर् राजा भैया ने दारुलशफा में पहुंचकर यशवंत सिंह से मुलाकात की। दरअसल, घुराज प्रताप सिंह की पार्टी जनसत्ता दल से अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी प्रतापगढ़ से विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वहीं भाजपा से 6 साल के लिए  निष्कासित निवर्तमान एमएलसी यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह रिशु आजमगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की है। वहीं इस मुलाकात से लोग अलग-अलग राजनीतिक मानें निकाल रहे हैं।  

बता दें कि प्रतापगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से गोपालजी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पा (भाजपा) के प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह को 1107 मतों से पराजित किया। इस चुनाव में गोपाल जी को 1721 वोट मिले जबकि हरिप्रताप सिंह को 614 वोट मिले हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी विजय बहादुर यादव को मात्र 380 वोट से संतोष करना पड़ा। यादव तीसरे स्थान पर रहे।

Content Writer

Ramkesh