यूपी में हो सकता है बड़ा सियासी उलटफेर: राजभर के बदले सुर... पढ़े यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 07:06 AM (IST)

बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) से बढ़ती तल्खी की खबरों के बीच कहा कि उन्हें अखिलेश यादव की तरफ से ‘तलाक' मिलने का इंतजार है और वह सपा से गठबंधन तोड़ने को लेकर अपने स्तर से पहल नहीं करेंगे। सुभासपा और सपा के बीच तल्खी बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति पद के लिये विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की पत्रकार वार्ता में भी नजर आयी थी क्योंकि सपा ने इस पत्रकार वार्ता में गठबंधन के एक अन्य सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख जयंत सिंह को तो बुलाया था लेकिन सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर नजर नहीं आयें थे। 


लखनऊ पहुंची द्रौपदी मुर्मू, मंत्री ने ढोलक बजाकर किया स्वागत, सीएम योगी भी रहे मौजूद

लखनऊ: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ दौरे पर पहुंची। उनके स्वागत में योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण खुद एयरपोर्ट पर ढोलक बजाकर उनका स्वागत किया। मुर्मू के स्वागत के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पूरा मंत्रिमंडल एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। 

Eid-ul-Adha 2022: दारूल उलूम की अपील- ईद-उल-अजहा पर गौवंश की न दें कुर्बानी
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित देवबंद में सामाजिक संगठन दारुल उलूम ने ईद-उल- अजहा के मद्देनजर गोवंश की कुर्बानी नहीं देने की अपील की है। इस बीच प्रशासन ने भी शनिवार को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर पूरी तरह सतकर्ता बरतते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की पूरी तैयारी कर ली है। 

DM ने उठाया सख्त कदम, कहा- भू-माफिया को चिह्नित कर करें कार्रवाई
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए चिन्हित कर कारर्वाई करने की पहल की है। जौनपुर के जिलाधिकारी (डीएम) मनीष कुमार वर्मा ने बड़े भू-माफियाओं को चिह्नित कर इनके विरुद्ध कारर्वाई करने ए...

UP विधान परिषद में समाजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका, नेता प्रतिपक्ष का छिना दर्जा
लखनऊ: यूपी विधान परिषद में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विधान परिषद में सपा की नेता प्रतिपक्ष की मान्यता खत्म हो गई है। ऐसे में सपा से उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी छीन गई है। अब लाल बिहारी केवल सपा दल के नेता के तौर पर सदन में रहेंगे।

शिक्षकों की बड़ी लापरवाहीः छात्र को क्लास रूम में बंद कर घर चला गया स्टाफ, वीडियो वायरल
बलियाः जिले के  प्राथमिक स्कूल के अध्यापक और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा 1 में पढ़ने वाला छात्र  क्लास रूम में ही सो गया जिसके बाद पूरा स्कूल स्टाफ बिना देखे बच्चे को विद्यालय के क्लास रूम में ही बंद कर घर चला गया। 

OMG: दूल्हे का काला रंग देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां पर दूल्हे का रंग काला देखकर दुल्हन शादी के मंडप में भड़क गई। बोली जिसकी फोटो दिखाई गई थी वह लड़का नहीं है। इस इसके बाद बरातियों में हड़कंप मच गया। 

देवरिया: कातिल ने दादा-दादी को जेल कराने के लिए दी थी मासूम को मौत, PUBG के लिए करते थे रोक-टोक
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में 6 साल की बच्चे की अपहरण के बाद हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में आरोपी युवक ने छात्र की हत्या कर अपने बूढ़े दादा-दादी को फंसा कर उन्हें जेल भेजने की प्लानिंग बनाई थी

गाजीपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत
वाराणसी गोरखपुर राजमार्ग पर स्थित खानपुर थाना के सिधौना बाजार में एक तेज रफ्तार ट्रक और तिपहिया टेंपो की टक्कर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी तथा परिवार के नौ अन्य लोग घायल 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj