युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: UPSSSC ने ग्राम पंचायत अधिकारियों के पदों पर निकाली भर्ती, अधिसूचना जारी

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2023 - 12:41 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, ( UPSSSC UP Gram Panchayat Adhikari ) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत अधिकारी के लिए 1400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक 849 अनारक्षित हैं, जबकि 356 अनुसूचित जाति, 7 अनुसूचित जनजाति, 138 अन्य पिछले वर्गों और 117 आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इन सभी पदों पर स्थायी आधार पर भर्ती की जानी है।



आवेदन प्रक्रिया की विस्तृ जानकारी के लिंक http://upsssc.gov.in/Default.aspx पर जाए  या फिर ऑफिसियल नोटिस को देखें

Content Writer

Ramkesh