UP RERA: यूपी में बीते वर्ष नई रियल एस्टेट परियोजनाओं का पंजीकरण 23 प्रतिशत बढ़ा

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 10:16 PM (IST)

नोएडा, UP RERA: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (UP RERA) में नई परियोजनाओं के पंजीकरण में 2022 में पिछले साल की तुलना में 23 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- इंडियन डेंटल एसोसिएशन का बड़ा फैसला, Magh Mela में श्रद्धालुओं के लिए दंत स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

PunjabKesari
2021 में 174 परियोजनाओं का पंजीकरण

उप्र रेरा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में कुल 215 परियोजनाओं का पंजीकरण हुआ। उप्र रेरा को तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट क्षेत्र का नियमन करने, पारदर्शिता लाने, मकान खरीददारों के हितों की रक्षा करने और उपभोक्ताओं-बिल्डरों के विवादों के शीघ्र निपटान हेतु 2017 में स्थापित किया गया था। उप्र के रियल एस्टेट नियामक ने एक बयान में कहा, ''साल 2018 में लगभग 258 और 2019 में 216 परियोजनाओं का पंजीकरण हुआ। 2020 में 161 जबकि 2021 में 174 परियोजनाओं का पंजीकरण हुआ।''

यह भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश ने शिवपाल से उनके घर जाकर की मुलाकात, सपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज

PunjabKesari
2022 में 2021 की तुलना में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई

बयान के अनुसार, 2022 में परियोजना पंजीकरण में 2021 की तुलना में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उप्र रेरा के सचिव राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि 90 नई आवासीय, वाणिज्यिक और मिश्रित भूमि उपयोग की रियल एस्टेट परियोजनाओं का पंजीकरण 2022 की दूसरी छमाही में जबकि 125 नई परियोजाओं का पंजीकरण पहली छमाही में हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static