रिश्तों की मर्यादा तार-तारः देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 11:29 AM (IST)

रामपुरः उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रामपुर जिले का है। जहां एक हैवान देवर ने अपनी भाभी को हवस का शिकार बना डाला। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई। पुलिस  आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया आकिल का है। यहां पीड़ित महिला पेट दर्द की दवा लेने अस्पताल जा रही थी कि तभी रास्ते में उसको देवर मिला। इस दौरान दवाई दिलाने को कह कर देवर ने भाभी को अपनी बाइक पर बैठा लिया। वहीं थाना अजीम नगर क्षेत्र के मुरसैना के पास पहुंचने पर देवर ने भाभी के साथ जबरन बलात्कार किया। जिसके बाद महिला बेसुध होकर गिर पड़ी।

वहीं जब राहगीरों ने महिला को बेहोश देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां महिला का इलाज चल रहा है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह जिला अस्पताल पहुंची और पीड़ित महिला से वारदात के संबंध में जानकारी ली।

इस मामले अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि महिला को सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने बताया कि उसके साथ रेप हुआ है। इस संबंध में महिला के बयान ले लिए गए हैं। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई चल रही है। 

Tamanna Bhardwaj