राहत भरी खबर: UP में घटने लगी कोरोना की दर,1,175 नये मामले आये सामने

punjabkesari.in Friday, Jun 04, 2021 - 10:02 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1,175 नये मामले आये हैं तथा 24 घंटों में 3,646 तथा अब तक कुल 16,52,417 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। राज्य के सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के कुल 22,877 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 12,921 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रतिदिन की पॉजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत कम तथा कुल पॉजिटिविटी दर 3.4 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 97.4 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। 

उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,91,769 क्षेत्रों में 6,42,667 टीम दिवस के माध्यम से 3,56,88,822 घरों के 17,16,24,758 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश के समस्त जनपदों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के तथा 45 वर्ष ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 1,58,69,421 लोगों को प्रथम डोज, जबकि 35,61,731 लोगों को द्वितीय डोज लगायी गई।

प्रदेश में अब तक कुल 1,94,31,152 वैक्सीन लगायी जा चुकी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये। आज से प्रदेश में सीरो सर्विलांस शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 11 जून तक चलेगा। इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों से 62 हजार ब्लड सैम्पल एकत्र किये जायेंगे। अगले सोमवार से समस्त जनपद के महिला चिकित्सालय तथा संयुक्त चिकित्सालय में दो स्पेशल सेन्टर केवल महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्थापित किया जायेगा। इन महिला स्पेशल वैक्सीनेशन बूथों के स्थापित हो जाने से महिलाओं की टीकाकरण में भागीदारी बढ़ जायेगी। 
 

Content Writer

Ramkesh