दिहाड़ी मजदूरी करने वालों के लिए राहत भरी खबर,आज घर भेजेगी UP सरकार

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 02:20 PM (IST)

नोएडा: कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन और कर्फ्यू  लागू है। इन हालात में देश के अलग-अलग इलाकों में मजदूर व अन्य लोग फंसे हुए हैं। कामगारों से उनका काम छूट गया है।  उनके पास खाने तक के पैसे नहीं हैं। रेल और बस सेवा पूरी तरह से बंद होने के चलते इन मजदूरों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। नोएडा में फंसे दिहाड़ी मजदूरों और अन्य कामगारों को अपने गांव लौटने की इच्छा रखने वालों के ​लिए अच्छी खबर यह है कि उनके लिए प्रशासन ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था कर रहा है।

नोएडा में फंसे 600 से ज्यादा लोगों को प्रशासन उनके घर छोडऩे की व्यवस्था कर रही है। प्रशासन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सरकार शुक्रवार को 600 से ज्यादा लोगों को उनके घर भेजने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था कर रही है।
 

Ajay kumar