कोरोना संकट के बीच राहत भरी खबर, लखनऊ के तीन क्षेत्रों को किया गया हॉटस्पॉट की सूची से बाहर

punjabkesari.in Friday, May 15, 2020 - 10:09 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है। इसी बीच प्रदेश से राहत भरी खबर भी आई है। जिसके अनुसार UP की राजधानी लखनऊ जहां कि कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा था जिसके मद्देनजर कुल 11 हॉटस्पॉट क्षेत्र थे। बता दें कि मेडिकल प्रोटोकॉल के दृष्टिगत कोविड-19 हेतु निर्धारित व्यवस्था के अंतर्गत आज 3 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट की श्रेणी से हटाया गया है। लखनऊ में अब 8 कुल हॉटस्पॉट जोन 8 रह गए हैं। राजधानी लखनऊ मे अब कुल एक्टिव केस 62 रह गए हैं।  आज 6 लोगों को डिस्चार्ज किया गया कुल 212 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है।

DM कार्यालय की ओर से बताया गया कि रामदास का हाता, कैंट, मालवीय नगर मोतीझील तथा बिरहाना रकाब गंज लखनऊ में 21 दिन की निर्धारित समयावधि पूर्ण हो चुकी है, तत्क्रम में इन्हें हॉटस्पॉट की सूची से बाहर कर दिया गया है।

जिले के कुल 8 हॉटस्पॉट क्षेत्र-

1) थाना कैंट मस्जिद अलीजान के आस पास का क्षेत्र

2) थाना कैसरबाग मस्जिद फूलबाग /नजरबाग के आस पास का क्षेत्र

3) थाना कैसरबाग नया गांव पश्चिम (नजीराबाद रोड)

4) तोप खाना थाना कैंट

5) कटरा अज़मबेग नियर एक्ज़न स्कूल नख्खास

6) कैसरबाग सब्जी मंडी व जम्बूर खाना मछली मोहाल के आस पास का क्षेत्र

7) खंदारी लेन, लालबाग़

8) नई बस्ती इरादत नगर जलिलिया मदरसा के आस पास का क्षेत्र

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Author

Moulshree Tripathi