यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, दीपावली के दिन भी लखनऊ मेट्रो की सेवाएं रहेंगी जारी

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2020 - 01:54 PM (IST)

लखनऊ: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लखनऊ मेट्रो ने दीपावली के दिन भी अपनी सेवाएं जारी रखेगा। लेकिन दीपावली के दिन तीन घंटे सेवा बंद रहेगी। लखनऊ मेट्रो के प्रवक्ता पंचानन मिश्रा ने बताया कि जनता की सुविधाओं के लिए मेट्रो सेवाओं का संचालन दीपावली के दिन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट कम चलेगा इसलिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। मेट्रो ट्रेन सेवा दोनों टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होगी। यानी चौधरी चरण सिंह एअरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन और अंतिम ट्रेन दोनों टर्मिनल स्टेशनों से 7:00 बजे चलेगी। शाम 7 बजे के बाद कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं होगी। मेट्रो के संचालन से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग कम होगा। जिससे जाम और एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक आने जाने वाले लोगों को मेट्रो की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि त्यौहार के अवसर पर राजधानी लखनऊ के ज्यादातर इलाकों क्षेत्रों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ऑटो, बस सेवाएं सीमित चलती हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना होता है। खरीदारी करने वालों की भीड़ की वजह से सड़कों पर जाम जैसी समस्या का सामना करना होता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के निजी वाहनों सड़क और बाजारों में आवागमन की वजह से ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में मेट्रो के संचालन से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग कम होगा। जिससे जाम और एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक आने जाने वाले लोगों को मेट्रो की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static