राहत भरी खबर: 1 जून से परिवहन निगम की सेवाएं प्रारंभ

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 08:15 PM (IST)

लखनऊ: अनलॉक 0.1 की गाइडलाइन के अनुसार 1 जून से प्रदेश में बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के अंदर बस चलाने की अनुमति दी गई है। सचिव ने बताया कि हर यात्री को फेस मास्क लगाना जरूरी होगा।उन्होंने कहा कि बसों को सैनेटाइज करना होगा साथ ही सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी करनी होगी।
PunjabKesari
बता दें कि आदेश जारी होने के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के एमडी राज शेखर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि परिवहन निगम 1 जून , प्रात: 8 बजे से प्रदेश के अंदर समस्त प्रकार के अंतर्जनपदीय बस सेवाएं पुन: प्रारंभ करेगा। उन्होंने लिखा कि परिवहन निगम अपने समस्त सम्मानित यात्रियों का हार्दिक स्वागत करता है। परिवहन निगम अपने सभी यात्रियों का सुगम और सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए कटिबद्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static