चोरी-चुपके घर में हो रहा था धर्म परिवर्तनः गांव वालों को लगी भनक तो मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 12:36 PM (IST)

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां के कटारी गांव के एक घर में कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। जिसकी भनक गांव वालों को लग गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसके चलते कुछ लोग घायल भी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग धर्म परिवर्तन करा रहे थे। जबकि ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों ने धर्म परिवर्तन के आरोप से साथ इंकार किया है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत बरामद कर एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि मामला अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत कटारी गांव का है। जहां से गुरुवार को पुलिस को खबर मिली थी की गांव के एक घर में ईसाई मिशनरी के कुछ लोग धर्म परिवर्तन कर रहे है। इसके चलते ही गांव वालों को भी इस बात की भनक लग गई। जिसके बाद कुछ गांव वाले मिलकर धर्म परिवर्तन का विरोध करने उस घर में पहुंचे, तो वहां मौजूद ईसाई मिशनरी के लोग इस बात से भड़क गए। जिसके चलते विरोध करने आए एक सिंपल सिंह नामक युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से काफी अहम सबूत मिले है। हालांकि, ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों ने धर्म परिवर्तन के आरोप से साथ इनकार कर दिया है।

पुलिस के हाथ लगे कई अहम सबूत
जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस मामले से संबंधित कई सबूत मिले है। जिसमें उनहे ईसा मसीह के पवित्र ग्रंथ बाइबल और तमाम अन्य धार्मिक पुस्तकों सहित कुछ और सामान भी मिला है। वही गांव वालों का कहना है कि समें-समें पर  ईसाई मिशनरियों से जुड़े लोग यहां आते रहते है और गांव के भोले भाले को अपने जाल में फसा लेते है। बताया जा रहा है कि इस मामले में 8 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरीगंज जगदीश कुमार ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों का कहना है कि धर्म परिवर्तन नहीं सिरफ पूजा पाठ कराते हैं
वही इस मामले में घायल हुए लोगों में से पांच लोग ईसाई मिशनरी घायल हुए, जो सुल्तानपुर जिले के रहने वाले है। वही सूचना पाकर पहुंचे आरोपियों के परिजनों का कहना है कि हम लोग धर्म परिवर्तन नहीं करते बल्कि पूजा पाठ कर भूत प्रेत जैसी  बाधाओं को दूर करते है। जिसका हमारे पास लाइसेंस भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static