कुशीनगर: कब्र से शव को निकाल सिर को धड़ से किया अलग, परिजनों ने तंत्र-मंत्र की जताई आशंका

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2020 - 03:20 PM (IST)

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद से मामनावता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक बुजुर्ग महिला का शव कब्र से निकाल कर उसके सिर को काट कर अलग कर दिया गया है। इस घटना से ग्रमीणों में हड़कंप मचा हुआ है। वही कुछ लोगों का कहना है कि दीपावली के दिन किसी ने त्रंत्र-मंत्र के चक्कर में घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला कुशीनगर के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के सुधियानी गांव का बताया जा रहा है। जहां पर बीते 17 दिन पूर्व बीमारी से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। जिसके शव को दफना दिया गया था। किसी ने उसके शव से सिर को काट कर अलग कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वही पुलिस ने मामले जांच की बात की है। वहीं ग्रमीणों ने बताया कि किसी ने जादू टोना के चक्कर में कब्र से शव को बाहर निकालकर सिर अलग करने की आशंका जाताई। बता दें कि आज 21 वीं शदी में भी लोग अंधविश्वासी के चक्कर में पड़ कर अमानवीय कार्य कर डालते है। हमें इन सब अंधविशवस से बच कर वैज्ञानिकता की तरफ बढऩे की जरुरत है। 

Ramkesh