दिल्ली से बस्ती पहुंचे 6 यात्रियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, CHC मुंडेरवा में भर्ती

punjabkesari.in Wednesday, Apr 21, 2021 - 12:24 PM (IST)

बस्ती: देश में बढ़ते कोरोना को देखते हुए दिल्ली में अचानक लॉकडाउन लगने ने से प्रवासी मजदूर पुना: अपने घर की तरफ रुख कर दिए हैं। बढ़ते कोरोना को देखते हुए यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर कोरोना की जांच की जा रही है। इसी क्रम में  बस्ती में ट्रेन से आने वाले 96 यात्रियों की कोविड-19 की जांच स्टेशन पर कराई गयी जिसमे 6 व्यक्ति पॉजिटिव पाये गये ।

अधिकारियों ने बताया संक्रमितों को ओपेक चिकित्सालय कैली और सीएचसी मुंडेरवा में भर्ती कराया गया है। रेलवे विभाग के एक अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है। दिल्ली,मुंबई से आये हुए 96 यात्रियों की कोविड-19 की जांच में 6 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इलाज के लिए ओपेक चिकित्सालय कैली और सीएचसी मुंडेरवा में भर्ती कराया गया है। स्टेशन पर सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक कोविड जांच अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। 

Content Writer

Ramkesh