गणतंत्र दिवसः कांग्रेस कार्यालय में अजय कुमार लल्लू ने किया ध्वजारोहण

punjabkesari.in Sunday, Jan 26, 2020 - 12:31 PM (IST)

लखनऊः आज देश को आजाद हुए 71 साल पूरे हो गए पूरा देश आजादी के इस जश्न में डूबा हुआ नजर आ रहा है तो वहीं उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियां भी इस आजादी को धूमधाम से मना रही हैं। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आजादी के इस मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान गाकर कर इस आजादी को मनाया इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा समेत कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

आजादी की इस पर्व को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाया तो वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई तो वहीं अपने संबोधन में उन्होंने कहा पूरे देश एवं प्रदेश की भारत वासियों को मैं स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूं। 23 मई आज के दिन संविधान का पूर्ण निर्माण हुआ था भारत के संविधान को बचाने के लिए भारत के पूर्व लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता एवं जन जन संकल्पित है।

भारत के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता समर्पित रहेगा वर्तमान समय में आज की सरकारी संविधान के साथ खिलवाड़ करने का काम लोगों उसके साथ हनन करने का काम कर रही है संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक इसकी आवाज उठाने का काम करेगी। 

Tamanna Bhardwaj