लखनऊ में पकड़ी गई 50 लाख की प्रतिबंधित पुरानी करंसी, 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 01:22 PM (IST)

लखनऊ: लखनऊ पुलिस ने 50 लाख की प्रतिबंधित 1000 व 500 की पुरानी करंसी के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि ये लोग प्रतिबंधित करंसी नेपाल में बदलने ले जा रहे थे। रैकेट का मास्टर माइंड यूपी को-आप्रेटिव बैंक की मुख्यालय ब्रांच का असिस्टैंट मैनेजर सतीश वर्मा अब तक फरार है।

एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि अब तक नहीं पता चला है कि ये 50 लाख रुपए किसके थे लेकिन गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि नेपाल से बैन करंसी बदलवाने का धंधा बेरोक-टोक जारी है।

Anil Kapoor