खुलासा: छेड़छाड़ का विरोध करना जीजा को पड़ा महंगा, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

punjabkesari.in Saturday, May 29, 2021 - 05:43 PM (IST)

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में हफ्ते भर पहले कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मृतक युवक की ससुराल से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

बता दें कि मृतक की साली के साथ उसकी ससुराल का एक युवक छेड़छाड़ करता था। छेड़खानी की जानकारी जब मृतक को हुई तो उसने विरोध किया। इतना ही नहीं मृतक ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की धमकी भी दी। जेल जाने के डर बचने के लिए आरोपी युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मृतक गुड्डू की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मृतक गुड्डू और दोनों आरोपी युवक बारात में शामिल होने के लिए गए थे। वहां पर उनसे कहा सुनी हुई थी और इसके बाद दोनों ने मृतक को खेतों की तरफ ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि 22 मई को कड़ा धाम कोतवाली रुकुनपुर गांव में एक युवक का खेत में शव मिला था। जिसकी हत्या उसके ससुराल के ही दो युवकों ने की थी। ससुराल के एक युवक मृतक की साली के साथ छीटाकशी करता था। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
 

Content Writer

Ramkesh