खुलासा: प्रेमी के साथ भाग गई थी भाभी, गुस्साए देवर ने प्रेमी के काटे गुप्तांग फिर की थी निर्मम हत्या

punjabkesari.in Sunday, Jan 09, 2022 - 02:28 PM (IST)

बरेली: जिला पुलिस ने सुभाष नगर में युवक की निर्मम हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, मृतक का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। फिर महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। महिला के देवर को यह बात अच्छी नहीं लगी। इससे गुस्साए देवर ने हत्या की साजिश बनाई थी। गुस्साए देवर ने युवक की चाकुओं से गोदकर उसके गुप्तांग काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का परिवार मजदूरी करने हरियाणा के झज्जर गया था। यहीं उसकी भाभी और मृतक के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। बाद में महिला मृतक के साथ फरार हो गई। काफी प्रयास के बाद भी महिला वापस नहीं आई। जिससे नाराज देवर ने हत्या की साजिश बनाई थी। फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static