खुलासा: भूमि विवाद में की गई थी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की हत्या,  6 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 06:45 PM (IST)

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त वाहन और असलहा भी बरामद किया है।

दरअसल, सोमवार को ट्रांसपोर्ट व्यवसायी जितेंद्र सिंह उर्फ पिंटू (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि पिंटू की हत्या के आरोप में पुलिस ने पंकज, धीरज, राम प्यारे, रमेश वर्मा, अखिलेश वर्मा और सत्यम वर्मा को जौनपुर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद में व्यवसायी की हत्या की गई थी।

Content Writer

Umakant yadav