निष्कासन के बाद ऋचा सिंह ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- मेरा निष्कासन सपा संविधान के खिलाफ...पार्टी पर कार्रवाई की लगाई गुहार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 01:36 PM (IST)

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित की गई युवा नेत्री और इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह (Richa Singh) ने पार्टी के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग से गुहार लगाई है। दरअसल ऋचा सिंह ने आज यानी मंगलवार को आयोग को ई-मेल से एक पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने अपने निष्कासन को लेकर सपा पर कई सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही ऋचा सिंह ने सपा से अपने निष्कासन को अलोकतांत्रिक, अपमानजनक और पार्टी के संविधान के खिलाफ बताया है।

PunjabKesari

ये भी पढ़े....सपा के पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने सिर पर उठाई जूतों की गठरी, की कश्यप समाज को आरक्षण देने की मांग

 'पार्टी संविधान के अनुरूप नहीं है मेरा निष्कासन'
ऋचा सिंह का कहना है कि उनका निष्कासन पार्टी संविधान के अनुरूप नहीं है। पार्टी के संविधान में निष्कासन जैसी अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए 3 सदस्य कमेटी बनाने की बात है जो उनके मामले में नहीं की गई है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि न तो उनको कारण बताओ नोटिस दिया गया और न ही पार्टी की ओर से अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।

PunjabKesari

ये भी पढ़े...Chitrakoot: जेल अधिकारियों को देता था पैसे और गिफ्ट की गाड़ी, अब्बास निखत मिलन कांड में सपा नेता फराज खान ने किया सरेंडर

जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें कि रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए बयान पर ऋचा सिंह ने टिप्पणी की थी। इसके साथ ही सपा नेता डा. रोली तिवारी मिश्रा ने भी इस मामले में स्वामी प्रसाद का विरोध किया था। जिसके बाद दोनों को पार्टी से निष्कासित कर द‍िया गया था। वहीं, अब ऋचा सिंह ने अपने निष्कासन को सपा संविधान के खिलाफ बताते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सपा के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static