भाजपा छोड़ने वाले नेताओं को केशव मौर्य ने दी सलाह, कहा- डूबती हुई नाव पर सवार होने से होगा नुकसान

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 05:54 PM (IST)

लखनऊ: योगी सरकार में कैबिनेट रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर पार्टी छोड़ने वालों को सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा परिवार का कोई सदस्य भटक जाए तो दुख होता है जाने वाले आदरणीय महानुभावों को मैं बस यही आग्रह करूंगा कि डूबती हुई नाव पर सवार होने से नुकसान उनका ही होगा।  बड़े भाई दारा सिंह जी आप अपने फैसले पर पुनर्विचार करिये।  
PunjabKesari
बता दें कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक रोशनलाल वर्मा, दारा सिंह चौहान ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने का भाजपा में जिले से लेकर प्रदेश तक कोई भी उनका सुनने वाला नहीं था और पार्टी में तानाशाही चलती थी,  इसके बाद भी पार्टी में रह कर  मैंने गरीबों मजदूरों, पिछड़ों की आवाज को उठाता रहा। उसके बावजूद भी पार्टी उनकी बातों को पार्टी ने अनसुना कर दिया। इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ दी। भारतीय जनता पार्टी से निकले नेताओं ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए हैं। रोशनलाल वर्मा ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी से तिलहर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे तथा समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static