महापंचायत में राजभर का बड़ा ऐलान, कहा- सरकार बनी तो पुरानी पेंशन करूंगा बहाल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 03:51 PM (IST)

 मऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सुहेलदेव  भारतीय  समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर लिया है। इस लेकर मऊ जिले में  महापंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर एक मंच पर मौजूद रहे। राजभर ने जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी तो यह झांकी है असली खेला तो बाकी है। उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा कि हम 2022 का आप के सामने मुख्यमंत्री लेकर आए है। हमारी सरकार बनेगी तो 5 साल तक घरेलू बिजली बिल को माफ करेंगे। राजभर ने कहा कि योगी ने सभी पशुओं को छोड़ दिया है रात भर  प्रदेश की जनता को खेत की रखवाली करनी पड़ती है।

PunjabKesari

उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा देश के प्रधान मंत्री कितना कोई इस देश में झूठ नहीं बोलता है।  जनता को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा कि 500 करोड़ में राजभर बिक गए है। भाजपा के लोग अफवाह फैला रहे है उनकी बात में आप लोग मत आना। राजभर ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान है उसके बावजूद भी प्रदेश सरकार को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। राजभर ने कहा राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन को बहाल करूगा। उन्होंने योगी मोदी सरकार ने दलित पिछड़ों को लूट लिया है। उन्हें केवल चुनाव में ही भाजपा प्रयोग करती है। चुनाव के बाद उन लोगों नहीं पूछती है। उन्होंने कहा जो कहते हैं कि सौगंध मुझे इस देश की मिट्टी नही बिकने दूंगा आज वो रेल,बैंक,हवाई को बेच रहे है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static