RIP Kalyan Singh: अयोध्या के संतों में शोक की लहर, बोले- खो दिया सच्चा राम भक्त

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 05:34 PM (IST)

अयोध्या: राम मंदिर अंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले यूपी के पूर्व मंत्री कल्याण सिंह के निधन पर अयोध्या के संत दुखी हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने संदेश में कल्याण सिंह की मौत को भारतीय समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्हें भावी काल का इतिहास पुरुष बताया है। वहीं हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आत्मा शांति के लिए हनुमान जी से विनती किया है। हनुमान जी महाराज चरणों में जगह दें। आज उन्हीं की वजह से मंदिर निर्माण का काम शुरू हुआ है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भूमि पूजन किया। जिस के कार्यकाल में हिंदुओं के माथे पर लगा कलंकी टीका समाप्त हुआ। वह राष्ट्र नायक हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह नहीं रहे। हम लोगों को इस अपार कष्ट है। राजू दास भावुक होते हुए बोले कि आज पहली बार भगवान रामलला के गर्भ गृह में में गया। मैंने रामलला से कहा कि आज जिस मंदिर में आप बैठे हैं वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के दिन है। कल्याण सिंह अस्पताल में भर्ती हैं. उनको कष्ट है। मैंने भगवान से उनकी पीड़ा दूर करने की प्रार्थना की थी। 

वहीं तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कहा यह पुण्यतिथि है। इससे साधु संत धर्माचार्य बहुत ही दुखी हैं। नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि ऐसा कोई रामभक्त नहीं पैदा हुआ, जिसने मुख्यमंत्री की कुर्सी को छोड़ दिया हो। जगद्गुरु परमहंस दास ने कहा कि हमने कई अनुष्ठान कराया, 4 दिन पहले कल्याण सिंह से मिलने गए थे। परमहंस आचार्य ने कहा कि अगर आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो यह कल्याण सिंह की देन है। परमहंस दास ने कहा कि आज भले ही कल्याण सिंह का शरीर छूट गया हो, लेकिन जब तक सूरज-चांद रहेगा तब तक कल्याण सिंह सबके हृदय में वास करेंगे।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj