कल्याण सिंह के बोल थे- मेरी आखिरी इच्छा, भव्य राम मंदिर देखकर लूं अंतिम सांस...

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 12:52 PM (IST)

लखनऊ: राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने लखनऊ में शनिवार रात 9:30 बजे  अंतिम सांस ली। जिसके बाद राजनीतिक जगत में शोर की लहर दौड़ पड़ी। इस मौके पर उनकी आखिरी इच्छा जिकर करना बहुत लाजमी हो जाता है। कल्याण सिंह ने कहा था कि राम मंदिर का निर्माण देखकर ही अंतिम सांस लूं, यही मेरी आखिरी इच्छा है। 

कल्याण सिंह ने कहा था कि ये जग जानता है कि मैं राम के प्रति श्रद्धा रखता हूं। जब मुख्यमंत्री था तब भी श्रद्धा थी और आज जब CM नही हूं तब भी उतनी ही श्रद्धा रखता हूं। ये राष्ट्र मंदिर का निर्माण है। 6 दिसंबर को कुछ घटना हो गई। मैं ये समझता हूं कि अगर वो ढांचा बना रहता तो कोई भी अदालत वहां मंदिर निर्माण का आदेश नहीं देती। उन्होंने कहा कि मैंने पहले कहा था कि मेरे जीवन काल में ही राम का भव्य मंदिर बन जाए और अब उम्मीद है कि मेरे जीवनकाल में भव्य राम मंदिर बन जाएगा। CBI ने 32 आरोपियों को बरी किया था, लेकिन कुछ समुदाय विशेष के लोग पिटीशन लगा कर अड़ंगा लगा रहे हैं, लेकिन न रिवीजन से कुछ होगा ना डिवीजन से कुछ होगा, राम का भव्य मंदिर बनेगा। 

कल्याण सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख एक रुपए का दान किया था। उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से रसीद भी दी गई। 
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj