इंडियन आइडल 13 का खिताब जीतकर अयोध्या के ऋषि सिंह ने UP का बढ़ाया गौरव, सड़कों पर उतरे लोग

punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2023 - 11:17 AM (IST)

अयोध्या: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 13वें सीजन के विनर की घोषणा हो गई है। इंडियन आइडल सीजन-13 का खिताब जीतकर अयोध्या के ऋषि सिंह ने यूपी का नाम रोशन किया है। ऋषि सिंह को प्राइज मनी 25 लाख रुपए और एक कार है। ऋषि की इस कामयाबी पर अयोध्या में आधी रात को लोग सड़क पर आ गए। जिंदाबाद के नारे लगने लगे। ऋषि ने 11 दिन पहले रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन करने अयोध्या आए थे।

ऋषि सिंह अयोध्या के मुहल्ले खवासपुरा में रहते हैं। सिंगिंग शो में आने से पहले वह मंदिरों और गुरुद्वारों में गाया करते थे। विनर बनने के बाद ऋषि ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा,"मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने ट्रॉफी जीत ली है। यह सपना सच होने जैसा है।" बता दें, देबिस्मिता और चिराग पहले और दूसरे रनर-अप बने। जिन्हें ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए का चेक मिला है।

ऋषि सिंह के विनर होते ही उनके मुहल्ले खवासपुरा सहित पूरे अयोध्या में लोग सड़कों पर आ गए। लोग जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उनके दोस्त प्रफुल्ल साहू ने बताया कि हम सब लोग उसके अयोध्या आने का इंतजार कर रहे हैं। अभी भी वह मुंबई में है। उससे अभी बात नहीं हो पा रही है।

बता दें कि ऋषि सिंह को ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि कई बड़े स्टार्स भी काफी पसंद करते हैं। ऋषि सिंह की गायिकी को माधुरी दीक्षित, कुमार सानू, अब्बास-मस्तान जैसे सितारे भी पसंद करते हैं और सोशल मीडिय पर भी तारीफ कर चुके हैं। यही नहीं ऋषि को विराट कोहली भी सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। उनके पिता राजेंद्र सिंह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं तथा मां अंजलि सिंह गृहणी है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj